Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रियता* *🌹घर घर पहुंच प्रदान कर रहे हैं बच्चों की राशन किट

*🌹कोरोना संक्रमण काल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यपरायणता*

*जुन्नारदेव-*
कोरोना के इस संक्रमण काल में जब सबकुछ थम-सा गया है, तब सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सुपरवाइजर के दल की सक्रियता दिखाई दे रही है। महिला एवं बाल विकास परियोजना जुन्नारदेव क्रमांक 1 के आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर के दल के द्वारा बीते दिनों सीमांत गांव बघौलीढाना, बिजनाढाना और सांगाखेड़ा में गर्भवतीधात्री हेतु टेक होम राशन और बच्चों के लिए तुरंत खाने योग्य अर्थात आरटीई की किट घर-घर पहुंचकर प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल के चलते इन दिनों समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के नियमित आने-जाने पर रोक लगी है, तब ऐसी विपरीत परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती धात्री और छ: माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए टेक होम राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए तुरंत पका कर खाने योग्य वाला दलिया एवं खिचड़ी अन्य पौष्टिक भोजन को भी आंगनवाडी सहायिका, कार्यकर्ता, सुपरवाइजर का दल वांछित हितग्राहीयो के घर घर पहुंचकर प्रदान कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी *सुश्री प्रेरणा मर्सकोले* ने बताया कि आंगनवाडी वर्करो के द्वारा विभाग के निर्देशानुसार यह 15-15 दिन के किट का वितरण लगातार किया जा रहा है।

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट