बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर



अटेर थाना प्रभारी श्री उदय भान सिंह यादव,अपने दल बल के साथ अटेर थाना अंतर्गत विण्डवा नहर की पुलिया पर सड़क परिवहन नियमों के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें एएसआई ज्ञानचंद, आरक्षक भारत सिंह सेंगर, आरक्षक संदीप तोमर, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक अभिषेक सिंह राजावत, आरक्षक राजपाल चौहान, आरक्षक रामनरेश प्रजापति, सहित अन्य पुलिस स्टाफ ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हेलमेट मोटरसाइकिल वाहन चालकों और दुपहिया वाहनों पर तीन सवारियां बिठाकर चलने वालों के चालान काटे गए। साथ ही साथ सड़क परिवहन नियमों का पालन करने और हेलमेट पहन कर सुरक्षित चलने की समझाइश भी दी गई।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।