पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

बलात्कार मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा हुई है. कल ही गुजरात के सेशन्स कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की थी. अब उसी कड़ी में आज फैसला सुना दिया गया है. इससे पहले एक और बलात्कार मामले में ही आसाराम पहले से उम्रकैद की सजा काट रहा है. ऐसे में एक बार फिर दोषी सिद्ध हो जाने से उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. कल गांधीनगर सेसन्स कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया था, वहीं अन्य आरोपी को कोर्ट ने निर्दोष बता दिया था. केस की बात करें तो 2 बहनो ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था. जिसमें छोटी बहन के आरोप पर नारायण साई को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है, वहीं बड़ी बहन के आरोपी आसाराम को आज कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.अब आसाराम को ये झटका तो मिल गया है, लेकिन वकील अब हाई कोर्ट का रुख करने जा रहे हैं. आसाराम के वकील ने कहा है कि हम इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे. यहां ये समझना जरूरी है कि अभी तक आसाराम को कोर्ट की तरफ से कोई राहत नहीं मिली है. जो दूसरा रेप केस उस पर चल रहा है, उसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल नंवबर में उसकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है. तब आसाराम की तरफ से दलील दी गई थी कि उसकी उम्र हो चुकी है, कई तरह की बीमारियां भी हैं, ऐसे में उसे जमानत का अधिकार है. लेकिन तब कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी थी और सुनवाई आगे टाल दी गई.

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत