Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कांम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने शराब व स्मैक तस्करों, सट्टेवाजों तथा फरार वारंटियों सहित तीन सैकड़ा से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही

 ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 95 स्थाई व 149 गिरफ्तारी सहित कुल 244 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 369 से ज्यादा गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया।
 थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गये दो आरोपियों के पास से 16 ग्राम स्मैक तथा एक पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड के जप्त किये गये।
 कांबिग गश्त के दौरान थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा धारा 307 एवं 376 भादवि के अपराधों में फरार आरोपियों को पकड़ा गया।
 कांबिग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी, सटोरियों, जुआरियों, अवैध हथियार, एनडीपीएस एक्ट, हत्या का प्रयास तथा बलात्कार के प्रकरण में 67 लोगों को पकड़ा।

ग्वालियर। 31.01.2023। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 30/31.01.2023 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक काबिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री मोती उर रहमान, अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान तथा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गश्त के दौरान उन्हें बैंक एटीएम एवं लॉज, ढावा व धर्मशालाओं को भी चैक करने हेतु निर्देशित किया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हड़कंप देखने को मिला है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया गया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।

इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 149 गिरफ्तारी वारंट, 95 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 187 गुण्डा एवं 182 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 44 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 05 सटोरियों, जुआ के 03 तथा अवैध हथियर के 01 प्रकरण में आरोपियों को पकड़ा गया। कांबिग गश्त के दौरान थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा धारा 307 एवं 376 भादवि के अपराध में फरार आरोपियों को पकड़ा गया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा एक बदमाश के पास से बका एवं हजीरा व कम्पू पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ा। थाना ग्वालियर व पुरानी छावनी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में एक-एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसमें थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गये दो आरोपियों के पास से 16 ग्राम स्मैक कीमती 80 हजार रूपये तथा एक पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड के जप्त किये गये एवं पुरानी छावनी पुलिस द्वारा स्मैक पीने वाले पर कार्यवाही की है।

पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आगामी त्यौहारों में बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त करायी गई। पुलिस टीमों द्वारा गुंडों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आए आरोपियों को भी चैक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।