Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

विकसित नगर की तरह अब ग्राम्यांचलों में भी नगर की भांति गतिविधियां प्रारंभ होने लगी है यह बहुत खुशी की बात है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा भी यही है कि इस देश का हर नागरिक विकसित बने और प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनकर अपने आपको सुदृढ़ बनाएं। ग्राम्यांचलों में अब लोग तेजी से जागरूक हुए है और इसी जागरूकता का परिणाम है कि इतना छोटा गांव होने के चलते भी यहां के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां दी है।
इस आशय के विचार विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने ग्राम रसूलपुरा में वैदिका पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, सरपंच मेहरवानसिंह ललवानी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात्् शाला परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देशभक्ति गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सजन सेठ, त्रिलोक वोहरा, वैभव मेवाड़ा, जितेन्द्र बुदासा, बीएस मेवाड़ा, मोहित महेश्वरी आदि मौजूद थे।