पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

Katni Breaking कटनी में आज शाम पुलिस टीम पर बदमाशों के द्वारा फायरिंग करने की खबर ने राजधानी तक हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई खबर के मुताबिक जबलपुर पुलिस से कटनी पुलिस को झर्रा टिकुरिया क्षेत्र में बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद कटनी रंगनाथ थाने व कोतवाली पुलिस इन बदमाशों की लोकेशन के आधार पर झर्रा टिकुरिया पहुंचे थे। बताया जाता कि बदमाशों ने पुलिस को आता देख पिस्तौल से फायरिंग कर दी। हालांकि इनमे से दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया इनके साथ कितने और शामिल थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन