Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेश गणावा रिपोर्टर

एंकर, कड़ाके की ठंड में टेंट के नीचे बीता रहे रात
अलीराजपुर
सरकार ने बड़ी चतुराई से कर्मचारियों को कई वर्गों में बांट दिया है ताकि वह कभी भी एक साथ बड़ी संख्या ना बन पाए। आउटसोर्स व्यवसायिक प्रशिक्षक को वेतन नही मिलने पर अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर बैठ गये हैं। जिला अध्यक्ष जगदीश परमार के नेतृत्व में मंगलवार को अलीराजपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर जनसुनवाई में प्रमुख मांगो को लेकर आवेदन दिया।

  1. वेतन का भुगतान करवाया जाए 2. वीटीपी पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उसे व्यवसायिकशिक्षा से बाहर किया जाए। को लेकर आवेदन दिया गया। आवेदन देकर AC कार्यालय के सामने अनिश्चितत कालीन हड़ताल पर बैठ गये हैं। रात भर अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे।

जिला अध्यक्ष जगदीश परमार ने बताया एमपावर कंपनी द्वारा जुलाई 2022 से वर्तमान महा जनवरी 2023 तक का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। तथा इस कारण हमारे परिवार की आर्थिक हालत खराब है और हम मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। तथा इस बात की सूचना विभिन्न माध्यमों से एडीपीसी कार्यालय डीईओ कार्यालय AC कार्यालय के साथ-साथ जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में भी दे चुके हैं परंतु दुर्भाग्य है कि शिक्षा से जुड़े बहुत ही जरूरी कार्य से संबंधित मामले में किसी भी कार्यालय द्वारा कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया। जिस कारण AC कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं। बाहर कड़ाके की ठंड में वे रात को भी एक टेंट के नीचे अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे रहते हैं। ऐसे में ठंड के कारण अगर किसी की हालत बिगड़ती है तो प्रशासन के लिए नई परेशानी बन जाएगी। जब तक मांगे पूरी नही होती जब तक हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

ये थे उपस्थित कर्मचारी

प्रेमसिंग गुंडिया,नितिन राठौड़, अरविंद हाड़ा, हरीश राठौड़, शिव कुमार रावत,चंचल राठौड़,इदु, सबरिया सस्तिया, चेतन चौहान,जितेंद्र मुवेल, अनुपमा विश्वास, विभूति धाकरे, ज्योति गोयल,शालु चावड़ा,प्रियंका नानोलिया,ममता बामनिया,सुनीता सस्तिया,विजया सोनेंन, रेखा बामनिया,मनाली चावड़ा, अन्य भी कर्मचारी उपस्थित थे।

बाइट– जगदीश परमार व्यवसायिक प्रशिक्षक