*अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपूसे, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री निशा रेड्डी जी द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भ्रमण के दौरान हाउसिंग कॉलोनी से महिंद्रा ट्रैक्टर 575 डीआई mp30 एबी 0541 लाल रंग का रेत से भरा हुआ रोका गया जो प्रथम दृष्टया ओवर लोड भी दिखाई दे रहा है ,रोक कर चालक से नाम पता पूछा चालक ने अपना नाम भूरे उर्फ इंद्रपाल पुत्र साहब सिंह भदोरिया निवासी हरदासपुर थाना बरोही का होना बताया चालक से परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए कोई दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया तथा कार्यवाही हेतु माइनिंग विभाग को अवगत कराया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा , प्रधान आर दिलीप सविता,सुनील कुमार, राजवीर भदोरिया ,सैनिक कमल की मुख्य भूमिका रही ।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है