दो करोड़ पाटीदार समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
लोकेशन :-मनावर।
दिनांक :-3 फरवरी 2023,
एस पाटीदार रिपोर्टर


विओ :-धार जिले के धरमपुरी तहसील के धामनोद के टप्पे के निवासी ओमप्रकाश (मुकाती )पाटीदार के सुपुत्र कपिल पाटीदार (मुकाती) विश्व की सबसे बड़ी प्रतिष्ठित हावर्ड यूनिवर्सिटी यू एस ए अमेरिका से पढ़ाई करके आर बी आई शाखा दिल्ली में उच्च पद पर कार्यरत थे।वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर वित्त मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय अधिकारी के रूप में वे अपनी सेवा दे रहे हे। । भारत देश की गौरव एवं प्रथम भारतीय महिला वित्त मंत्री माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ 10 बुद्धिजीवी अधिकारियों के सदस्य टीम में सम्मिलित हुए है। 1 फरवरी के केंद्रीय वार्षिक बजट लेखा -जोखा 2023 -24 में उन्होने बखूबी कार्य को पूर्ण किया और मध्यमवर्गीय लोगो को राहत देकर अपनी अहम भूमिका बनाई।भारत देश के दो करोड़ पाटीदार समाज की जन संख्या में आप का नाम इतिहास में लिखा जावेगा। पाटीदार समाज के कुक्षी के प्रमुख महेश भाई गंगाजलिया के दामाद होने के कारण कुक्षी मे कार्यक्रम रखा। जिला पाटीदार समाज के अध्यक्ष रामनारायण मोदी, मनावर पाटीदार समाज के तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार मांडवी, ग्राम जाटपुर के पाटीदार समाज के अध्यक्ष भगवान भी पाटीदार, 78 गांव लेवा पाटीदार समाज के जगदीश पाटीदार अध्यापक,एन के पाटीदार, आकाश इंस्टिट्यूट के व्याख्याता हर्ष पाटीदार, एलेन के स्टुडेंट कान्हा पाटीदार, एवं समाज के अन्य बन्धुओ ने बधाइयां दी और कहा कि इसी तरह शासन मे अपनी सेवा देकर कर्तव्य पर अडिग रहे।
।बाईट :- ओमप्रकाश जी पाटीदार कुक्षी के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…