
परासिया -:गत दिनों परासिया पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के पुलिस थाना उमरेठ के कन्हरगांव पुलिस चौकी के पटपडा मांडई माल के जंगल में अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार को मौत के घाट उतार कर बाइक लेकर फरार हो गए थे।मांडई माल के जंगल के पास हुआ हत्याकांड के आरोपी व बाइक लुटेरों को गिरफ्तार करने में उमरेठ पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
इस हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस ने जब आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि कुछ बाइक सवार नवेगांव की तरफ जाते दिखे,इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक आरोपी सहदेव यदुवंशी कमलेश यदुवंशी,रितेश यदुवंशी और रोहित यदुवंशी तक पहुंची ।जिन्हें पुलिस ने अभिरक्षा में लेते हुए शक्ति से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
छिंदवाड़ा से लौटते वक्त दिया था वारदात को अंजाम
अभिरक्षा में लिया टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे चारों छिंदवाड़ा घूमने गए थे वहां से वापस आते समय मडई माल के जंगल में अर्जुन शीलू एवं अजर लाल कायदा को चाकू मारकर मोटरसाइकिल छीन कर भाग गए थे।
पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त रोहित की मोटरसाइकिल, धारदार चाकू,मछली मारने वाली डंडी,लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की।आरोपी सहदेव और रितेश आदतन अपराधी के खिलाफ जिला बैतूल में प्रकरण दर्ज है ।पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच टीम के सदस्य को नगद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।गंभीर रूप से घायल हुए अर्जुन शीलू की अस्पताल में मौत हो गई थी।वहीं इस दौरान अजर लाल कायदा बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। लूट और हत्या के इस मामले में पुलिस लगातार पातासाजी कर रही थी ।वही मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद पुलिस ने 4 युवकों को जब राउंडअप किया तो उन्होंने पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल कर ली।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*