
टिमरनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँची ‘‘विकास यात्रा’’

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा 25 फरवरी तक आयोजित होगी। इस यात्रा का उद्देश्य विकास गतिविधियों की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाना है।


इसी क्रम में सोमवार को ‘‘विकास यात्रा’’ टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिदगांव मेल, पिपलिया कला, रायबोर, बघवाड़, बिच्छापुर, पोखरनी, नौसर, करताना, गोदड़ी, काथड़ी, गाड़ामोड़कला, धौलपुरखुर्द, नयागांव, गाडरापुर और बाजनिया पहुँची। इन ग्रामों में विकास यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकास रथ का स्वागत किया। इस दौरान गांवों में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना