
हरदा जिला परिवहन अधिकारी ने सोमवार को खंडवा बाईपास मार्ग पर बॉडी एक्सेस, बिना बीमा तथा बिना फिटनेस और स्पष्ट पंजीयन क्रमांक लिखे न होने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान कुल 25 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 9 वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कुल ₹52000 जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एक डंपर वाहन पर बकाया कर रुपए 8208 जमा कराया गया और एक अन्य डंपर वाहन बिना फिटनेस के पाए जाने के कारण जप्त भी किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना