बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर






न्यूज़ 24×7 इण्डिया अटेर भिण्ड
आज दिनांक 7 फरवरी 2023 को अटेर जनपद सभागार में कलेक्टर डॉ श्री सतीश कुमार एस, एसपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान एवं एसडीएम श्री उदय सिंह सिकरवार ने अटेर महोत्सव आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार, सी एम एच ओ यूपीएस कुशवाह, सहित अन्य अधिकारियों एवं जनपद सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह भदोरिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दसरथ सिंह यादव एवं समाजसेवी संतोष सिंह यादव उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ श्री सतीश कुमार एस ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, लाइटिंग, टेंट, कल्चर एक्टिविटी एवं खेलकूद मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए, कलेक्टर डॉ श्री सतीश कुमार एस,एसपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, एसडीएम श्री उदय सिंह सिकरवार,तहसीलदार श्री रंजीत सिंह कुशवाह, सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चंबल नदी किनारे वॉलीबॉल गेम खेला।
न्यूज़ 24×7 इण्डिया अटेर से के साथ मुकेश कुमार पुरवंशी की रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप