Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*एकल मध्य भारत भाग बैठक गुना में हुई संपन्न*

*विचार का प्रचार अभियान में एकल कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता*

मोहन शर्मा न्यूसब24×7 इंडिया गुना

गुना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन एकल अभियान मध्य भारत भाग समीक्षा बैठक एकल कार्यालय गुना में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ किया गया। जिसमें मध्य भारत भाग समिति अध्यक्ष महेश सिंह सोंलकी, मध्य भारत भाग शिक्षा प्रभारी विकास जैन नखराली, भाग अभियान प्रमुख सुखदेव पाल, भाग ग्राम स्वराज मंच प्रमुख विनोद एकल, ग्राम आरोग्य प्रमुख राजकुमार, भाग व्यास धर्मदास, भाग कार्यलय प्रमुख नारायण सिंह मंचासीन रहे। बैठक में मध्य भारत भाग के गुना, शिवपुरी , मुरैना, डबरा, होंशगाबाद, बरेली, श्योपुर जिले के अंचल अभियान प्रमुख एवं अंचल कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। इसके साथ ही विचार का प्रचार अभियान के अंर्तगत पांचजन्य पत्रिका की मध्य भारत प्रांत की वार्षिक सदस्यता अभियान में एकल कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर सदस्यता ली एवं प्रचार प्रसार का संकल्प लिया एवं बैठक में जनजाति समाज के बीच चल रहे एकल विद्यालय नियमित लगे एवं पंचमुखी शिक्षा एवं खेल कूद के माध्यम से बच्चों का सर्वागीन विकास हो इसको चिंता करते हुए आचार्य जनों को जिम्मेदारी दी गई। गांव गांव हरी कथा करने कथा व्यास जनों को निर्देशित किया गया। साथ ही एकल के गत माह में चलाएं गए सेवाभावी कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर अंचल गुना अभियान प्रमुख पप्पू सिंह सहित मध्य भारत भाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।