
हरदा- कमिश्नर श्री श्रीमन शुक्ला ने गुरूवार को टिमरनी में अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।


इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र भारद्वाज सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भारद्वाज द्वारा छात्रावास को भेंट किये गये एलइडी टीवी और वाशिंग मशीन का लोकार्पण भी किया। कमिश्नर श्री शुक्ला ने छात्रावास की रसोई और बच्चों के आवासीय कक्षों का निरीक्षण भी किया। उन्होने छात्रावास की साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना