
विकास यात्रा गुरुवार सुबह टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौलपुर कला पहुंची इस अवसर पर संभागायुक्त नर्मदा पुरम संभाग श्रीमन शुक्ला और कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को समझाया।

विकास यात्रा के दौरान कमिश्नर श्रीमन शुक्ला ने ग्राम धौलपुर कला में आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन वितरण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आंगनवाड़ी केंद्र धौलपुर कला में नया सोलर सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना