
12 फरवरी को टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के 12 ग्रामों में जाएगी ‘विकास यात्रा’
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा 25 फरवरी तक आयोजित होगी। इस यात्रा का उद्देश्य विकास गतिविधियों की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाना है।

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि विकास यात्रा 12 फरवरी को विकास यात्रा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के ग्राम छीरपुरा, खात्माखेड़ा, डोग, जवारधा, आम्बा, मन्नासा, बोथी, कायरी, डोमरा, महूखाल, बोरी व ढेगा में जाएगी। विकास यात्राओं के दौरान विकास कार्यों का शुभारम्भ किया जाएगा तथा शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन