Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा- रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन की तर्ज पर बनेगा हरदा का रेल्वे स्टेशन

कृषि मंत्री कमल पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का माना आभार और क्षेत्रीय सांसद को दी बधाई………

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन भोपाल की तर्ज पर हरदा का रेल्वे स्टेशन हाईटेक सुविधाओं के साथ देश के अमृत काल में खूबसूरत बनाया जाएगा। हाईटेक और खूबसूरत स्टेशन बनाने की स्वीकृति मिलने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके के अथक प्रयासों के लिए बधाई दी है।


कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रेल यातायात के कारण हरदा जिले के लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन जो काम 70 साल में नहीं हुए। वह 8 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे हो रहे हैं एक वर्ष के अंदर हरदा जिले के सभी रेल्वे ओवर ब्रिज और हरदा रेल्वे स्टेशन नया रूप करने का काम कर लिया जाएगा। पटेल ने कहा कि हरदा जिले के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सड़कों के जाल बिछाने के साथ जिले के सभी रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे*
*उन्होंने बताया कि हरदा जिले के रेल यातायात के कारण जो दिक्कतें थी। उसका मैंने रेल अधिकारियों और जिला कलेक्टर के साथ मौका मुआयना किया और अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वे पूरा किया गया ।अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍