
टिमरनी -विकास यात्रा वनांचल के ग्राम राजाबरारी, ऊंचाबरारी, सालई,चंदियापूरा, लोधीढाना और टैंमरूबहार पहुंची

विकास यात्रा आज टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजाबरारी, ऊंचाबरारी, सालई, चंदियापुरा, लोधीढाना और टैंमरूबहार पहुंची। इस दौरान टिमरनी विधायक कुंवर संजय शाह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

राजा बरारी पंचायत के ग्राम सालई में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शिवानी को जाति प्रमाण पत्र, व गुलाबी को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

इसके अलावा सुनील, अशोक, सुशीला व गोरी को खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की गई। विकास यात्रा के साथ चल रहे विकास रथ व कलश यात्रा का विधायक कुंवर संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, विधायक प्रतिनिधि सुनील दुुवे, गया प्रसाद पांडे, श्रीराम कुशवाह सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना