
कृषि मंत्री श्री पटेल ने दिव्यांग विद्यार्थी निलेश को बैटरी चलित वाहन दिलाने के लिए आर्थिक मदद स्वीकृत की
कृषि मंत्री श्री कमल पटेल मंगलवार को हरदा के उत्कृष्ट विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित कर रहे थे।


इसी दौरान एक विद्यार्थी नीलेश पिता संतोष ओसले ने उन्हें बताया कि वह कक्षा 8वीं में पढ़ता है तथा ग्राम भुवनखेड़ी से सोनखेड़ी पढ़ने जाता है। दोनों गांव की दूरी काफी अधिक है। ट्राई साइकिल से स्कूल जाने में काफी थकान आ जाती है। इसलिए उसने बैटरी चलित ट्राई साइकिल की मांग की। जिस पर कृषि मंत्री ने निलेश को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल दिलाने के लिए एलिम्को कंपनी के प्रतिनिधियों को आवश्यक राशि उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। इस प्राप्त राशि से एलिम्को कंपनी निलेश को बैटरी चलित ट्राई साइकिल उपलब्ध करा देगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना