Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान हरदा शहर निवासी श्रीमती प्रभाबाई चौहान ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया कि वह कन्या अभिभावक योजना के तहत पेंशन की पात्रता रखती है। लेकिन उसे अभी तक पेंशन नहीं मिल रही है। जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी  ज्ञानेंद्र यादव को प्रभा बाई का पेंशन प्रकरण आज ही स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में सीएमओ श्री यादव ने प्रभा बाई का पेंशन प्रकरण स्वीकृति आदेश जारी कर उपलब्ध करा दिया। अब प्रभा बाई को हर माह 600 रुपये पेंशन मिला करेगी, जिससे वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सकेगी। जनसुनवाई में अपने आवेदन का मौके पर ही निराकरण होने से प्रभा अब बहुत खुश है।

इस दौरान हरदा शहर निवासी श्री श्याम सोनी ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर अनुरोध किया कि उसने वर्ष 2003 में कक्षा पांचवी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन उसकी मार्कशीट गुम हो गई है । उसे डुप्लीकेट मार्कशीट दिलाई जाए। जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आज ही डुप्लीकेट मार्कशीट श्याम को उपलब्ध करा दी जाए। कुछ ही देर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने श्याम की मार्कशीट तैयार कर उपलब्ध करा दी जिससे वह खुशी-खुशी अपने घर वापस गया। इस तरह जनसुनवाई में दर्जनों शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें कलेक्टर के सामने रखी जिनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को मौके पर ही दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍