रुपेश मोरे रिपोर्टर


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टियां जमीन से जुड़कर कार्य करने में जुट गई है सत्तारूढ़ भाजपा पूरे प्रदेश में विकास रथ यात्रा के जरिए मध्य प्रदेश में हुए विकास कार्यों की गुणगान करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी और नेतागण भी पीछे नहीं है भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के विधायक व मंत्री व नेता गण इस विकास यात्रा को सफल बनाने में एड़ी चोटी का दम लगाते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी और विपक्ष दल कांग्रेस भी पीछे नहीं है उनके द्वारा पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है और भाजपा सरकार की ना कामयाबी को कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के साथ घर-घर जाकर भाजपा सरकार के 15 वर्षों की कमियों की गाथा जनता को सुना रहे हैं पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सत्ता में काबिज किया था मगर अपनों से ही हारी हुई कांग्रेश इस बार कोई भी मौका गवाना नहीं चाहती है इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टी मैं कड़ी टक्कर व रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है इसको देखते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पिछले 15 वर्षों से सत्ता में काबिज होकर कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है अब देखना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस बार भी भाजपा को दोबारा आशीर्वाद देकर सत्ता में काबिज करती है या फिर कांग्रेस को एक बार फिर पुनः चुनकर सरकार चलाने का भरोसा जताती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है मगर 2023 विधानसभा का चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए आसान नहीं होने वाला है क्योंकि टिकट वितरण आपसी तालमेल दोनों ही पार्टियों के लिए चुनौती रहेगी कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को टिकट वितरण व सिंधिया समर्थकों को मैनेजमेंट करना व आपसी तालमेल बिठाना और अपनों को मनाना यह सत्तारूढ़ भाजपा के लिए कठिन परिश्रम से कम नहीं होगा,,

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन