पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर




लोकेशन चौरई
‼️ग्राम लिंगा से 15 पेटी शराब के साथ ऑटो को किया जप्त❗️
✍ चौरई थानेदार की अनवरत धरपकड़ से शराब कारोबारियों के साथ साथ अन्य अवैध कार्य करने वालो में मची हड़कंप❗️
‼️शराब तस्कर तीन पहिया वाहन ऑटो से कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी❗️
‼️चौरई :- देर शाम जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के मार्गदर्शन में एवं चौरई एसडीओपी पी. एस.बालरे के निर्देशन में चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने सम्पूर्ण थाना क्षेत्र सहित उससे सम्बद्ध दर्जनों गांवों में पुलिस निरंतर वारंटियों शातिर अपराधियों अड़ीगिरी से जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध एक अभियान सा चला रखा है जिसके संतोषप्रद परिणाम भी समय समय पर विभाग को मिल रहे हैं❗️
‼️इसी कड़ी में रविवार को शाम में मुखबिर की पुख़्ता खबर मिलने पर थाना प्रभारी चौरई शशि विश्वकर्मा ने छिंदवाड़ा रोड ग्राम मरकाहांडी के पास से बड़ी हिकमत अमली से अंग्रेजी जात की देशी मशाला पंद्रह पेटी शराब कीमत अंदाजन ₹ 60000 की जप्त कर आरोपी सानू मालवी एवं नूर मोहम्मद निवासी छिंदवाड़ा को गिरफ्तार किया❗️
‼️पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक —/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया❗️
‼️क्षेत्र की जागरूक जनता ने इस कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा की❗️
‼️पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई ऐसी कार्यवाही से क्षेत्र के और भी शराब तस्करों में हड़कम्प मचा है❗️
‼️उक्त धरपकड़ दल में चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, एएसआई सतीश दुवे, आरक्षक गण सतीश बघेल, जितेंद्र बघेल, अभिषेक बघेल की अच्छी खासी भूमिका रही❗️

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन