Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बचपन के सपने को लेकर भारत भ्रमण पर निकला अंकित शर्मा , 2 राज्यों का सफर कर पहुंचा मध्यप्रदेश के शिखर धाम नागलवाड़ी में

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश के अंकित शर्मा अपनी यात्रा के दौरान जहां भारत भ्रमण के अपने सपने को पूरा करने जा रहे हैं. वहीं युवाओं को जीवन में हर पल प्रयास करने के साथ-साथ इस बात का संदेश भी दे रहे हैं कि अगर सपनों को पूरा करना हो तो फिर सोचकर नहीं बल्कि हकीकत में काम करके ही पूरा किया जा सकता है.
यह युवक बीते 2 महीनों में अपनी 1 हजार किमी से अधिक की यात्रा को पूरा करके इन दिनों भिलट धाम शिखर की वादियों से गुजर रहा है. युवक का सपना पूरे भारत भ्रमण का है.
दरअसल, जब आपके दिमाग में किसी सपने को पूरा करने का जुनून सवार हो जाता है तो फिर आप उस सपने को साकार करने के लिए निकल पड़ते हैं. हालांकि उसका अंजाम भी आपको मालूम नहीं होता, बस… मंजिल ही नजर आती है. अपने ऐसे ही सपने को पूरा करने के लिए इन दिनों उत्तरप्रदेश अलीगढ़ जिले के 23 वर्षीय अंकित शर्मा भारत भ्रमण पर निकला हुआ है. 1 जनवरी 2023 को अलीगढ़ उत्तरप्रदेश अपने घर से निकलते हुए राजस्थान होते हुए आज मध्यप्रदेश के नागलवाड़ी भिलट धाम के दर्शन करके महाराष्ट्र पैदल निकल गए ।