Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

लोकसभा सांसद ने विधानसभा पानसेमल की विकास यात्रा के दौरान किया विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बड़वानी 14 फरवरी 2023/लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने मंगलवार को विधानसभा पानसेमल की विकास यात्रा नगर परिषद निवाली बुजुर्ग पहुंचने पर नगर निकाय के वार्डो में विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण, हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया।
विकास यात्रा के दौरान लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने निवाली बुजुर्ग के वार्ड क्रमांक 7 में 9.87 लाख की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का, वार्ड क्रमांक 9 में 9.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का, वार्ड क्रमांक 10 में 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का, वार्ड क्रमांक 11 में 9.99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का, वार्ड क्रमांक 13 में 8.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया। वही वार्ड क्रमांक 4 में 35.56 लाख रुपये की लागत से बने किसान ज्ञान केन्द्र तथा 180.80 लाख रुपये की लागत से बने 150 सीटर कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उनके साथ पानसेमल विधायक सुश्री चन्द्रभागा किराड़े, नगर परिषद निवाली अध्यक्ष श्रीमती तरूणा सिसोदिया, जनपद पंचायत निवाली अध्यक्ष श्रीमती रायलीबाई सहित क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित थे।