मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 14 फरवरी 2023/प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भांजियों के लाड़ले मामा श्री शिवराजसिंह चौहान ने भांजियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ करके गरीब माता-पिता के बेटियों के विवाह की चिंता को खत्म कर दिया है। अब माता-पिता को बेटी के विवाह की कोई चिंता नही होती है, क्योकि उन्हे विश्वास है कि उनकी बेटी का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हो जायेगा।
जिले के विकासखण्ड पाटी के ग्राम ओसाड़ा निवासी सोनिया डोडवे अपना विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में होने पर उक्त बाते कह रही है। और अपने लाड़ले मुख्यमंत्री मामा को धन्यवाद दे रही है। सोनिया बताती है कि वे बड़वानी महाविद्यालय में अध्ययनरत है, उनका विवाह बड़वानी में हुआ है। जब उनके रिश्ते की बात आई तो उनके पिता को उनके विवाह की चिंता नही रही क्योकि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना साथ थी। योजना के तहत विवाह होने से उनके पिता को गृहस्थी के सामान की भी चिंता नही रही। योजना के तहत उन्हे जहां 11 हजार रुपये की राशि का चेक मिला है वही गृहस्थी का सामान एवं चांदी के आभूषण भी मिले है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन