Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

तुम्हारे घर के शिवालय गांव शहर के मंदिर के शिवालय में जो नर्मदा का कंकड़ हे वही भूत भावन आदि योगी भगवान शंकर है परमात्मा के बनाए इस संसार में चौरासी लॉख योनियां है इन योनियों मैं एक मानव योनि में भी जन्म लेकर नर तन प्राप्त किया और यही नर से नारायण बनाने की कला ही शिव कथा है यह नर तन मुश्किल से मिला है इसे सहज में खो मत देना
भगवान शंकर की कथा भगवान शंकर का चरित्र भगवान शंकर का अनुमोदन ही हमें संसार में किस प्रकार रहकर आप कंकर से शंकर की प्राप्ति कर सकते हैं इस मानव तन को यदि भगवान शंकर की कृपा प्राप्ति हो गई तो कंकर कंकर शंकर बन जाएगा जीव स्वयं शिव हो जाएगा उक्त उद्गार नगर जावर के प्राचीन शिवालय मंदिर प्रांगण भाटी खेड़ा रोड में चल रही सप्त दिवसीय श्री रूद्र शिवमहापुराण कथा के तृतीय दिवस कथा व्यास परम गौभक्त क्रांतिकारी संत पंडित मोहितरामजी पाठक सीहोर वाले ने कहीं आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा मानव तन मिला है तो इस संसार में संकट भी आएंगे समस्या भी आएंगे किंतु जो भगवान की कथा भगवान के सत्संग भगवान का भजन करता है गाय गुरु गोविंद गंगा त्रिपुरारी का स्मरण करता है वह कभी भी संसार रूपी विषय से घबराता नहीं है वह तो महादेव की तरह विष का पान करता है और अमृत संसार को पिलाता है यही भगवान शिव का अनुमोदन है यही भगवान शिव का कथन है यही भगवान शिव शंकर की कथा है बिंदुक नाम का ब्राह्मण और चंचुला शिव कृपा से शिवलोक को प्राप्त किया जो बिंदुक प्रेत बनके दर-दर भटक रहा था वही शिवपुराण की कथा सुनकर शिव के धाम गया हम सब भी भगवान की कथा शंकर भगवान की शरण को प्राप्त करें यही कथा का सार है आज तृतीय दिवस की कथा में भगवान श्री महाकाल का रुद्राभिषेक किया जाएगा संपूर्ण क्षेत्र एवं जावर नगर वासीयों ने मिलकर भगवान महाकाल का पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करेंगे उसके उपरांत शिव अभिषेक कर अपने जीवन को धन्य बनाएं गे आयोजन समिति ने बताया कि शिवरात्रि के दिन कथा का विशेष दिन है इसमें किस प्रकार भगवान शिव का शिवलिंग संसार में आया एवं भव्य रूप में भगवान शिव पार्वती का विवाह महोत्सव मनाया जाएगा आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से कथा में पधार कर धर्म का लाभ लेने का आग्रह किया है