रूपेश मोरे रिपोर्टर

स्थान = मोगरगांव
अनारसिंह नायक व बंटी राठौर सदस्य मनोनीत
खरगोन ।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा तथा विमुक्त, घुमक्कड़ व अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण मंत्रालय के पत्र के पालन में कलेक्टर महोदय जिला खरगोन की अध्यक्षता में विमुक्त घुमक्कड़ एवं घुमक्कड़ जनजाति संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति में सतवाड़ा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनारसिंह नायक व मोगरगांव निवासी युवा मोर्चा बिस्टान मंडल अध्यक्ष श्री बंटी शंकर राठौर को सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया नियुक्ति के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्रसिंह राठौर द्वारा अनुशंसा की गई थी। उक्त मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।

More Stories
चिकित्सा छात्रों को समय से योजनातर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान करें सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*
श्री महेंद्र कुमार चौहान एडवोकेट को न्यायिक क्षेत्र में SC/ ST के प्रकरणों मे उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र अंतर्गत भारतरत्न, क्रांतिसूर्य, महामानव डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई….