Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन :-मनावर।

एस पाटीदार रिपोर्टर

शहर में में तीन दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत 16 फरवरी से प्रारंभ हुई। 17 फरवरी को भगवान बंकनाथ अटल दरबार को हल्दी लगाने की रचना की गई । शहर में सवारी निकाली गई। इसको लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मेहंदी और हल्दी की रस्म के बाद शुक्रवार को पूरे मनावर शहर में बाना निकाला गया । महाशिवरात्रि का आयोजक अटल दरबार बंकनाथ समिति द्वारा की जा रही है ।भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया। परंपरागत रूप से निकलने वाली शाही सवारी में महाशिवरात्रि के पर्व के दौरान बाबा बंकनाथ के दर्शन होगे। महादेव का मुखौटा, पवित्र दंड और ध्वजा लेकर शहर में रवाना हुए ।समिति के सदस्य देवदास पाटीदार, रूप चंद पाटीदार,संजय पाटीदार,मांगीलाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, अनिल चोपड़िया, सुदामा पाटीदार, हुकुमचंद पाटीदार डिस्क वाले, हरिओम पाटीदार,हरिओम काजलिया,प्रेमलाल बागलिया ,बबलू काजलिया, बबलु मंगला टायर, शोभित,राकेश काजलिया का अति विशेष सहयोग रहा।,महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। चार दिवसीय धार्मिक कार्यों की शुरुआत बुधवार से ही हो गई थी। भगवान शिव और पार्वती के विवाह का विशेष आयोजन किया गया। ।महिलाओं ने हल्दी लगाकर मंगल गीत गाए। पार्वती को दुल्हन की तरह सजाया गया। ढोल पर महिलाओं ने नृत्य किये ।शिवजी को सजाकर श्रृंगार किया गया। रितु-मुकेश सपत्निक पार्षद, वार्ड क्रमांक 12 से शिव जी की तरफ से दुल्हे की ओर से तथा
भागवती-राकेश पटेल सपत्निक पार्वती की ओर से दुल्हन की ओर से यजमान है।
बाईट :- रितु पाटीदार पार्षद वार्ड क्रमांक 12,