राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर। महाशिवरात्रि पर शनिवार को शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में भक्तों में लंबी कतारें लगी रहीं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भोले का जलाभिषेक किया। व्रत रखने वाले सभी लोग ओम नम: शिवाय और बम बम भोले के उद्घोष के साथ रुद्राभिषेक किया महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई। शिव का दूध, दही से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, श्रीफल, फूल, धतूरा आदि अर्पित किया।
मंदिरों में श्रद्धालु ऊं नम: शिवाय का जाप और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। सुबह से ही मंदिरों में कतार लगी रही हैं धुमालेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड,वटेश्वर महादेव मंदिर वटेश्वर चौक, महादेव मंदिर थाना परिसर, महादेव मंदिर रानिखेडी नगर के आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन किया। मंदिरों में शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में हवन-पूजन के साथ महाप्रसाद व भंडारा का आयोजन किया गया।
नगर के सभी मंदिर रात में झालरों की रोशनी से जगमगाते रहे। लोगों ने व्रत रखकर भगवान शिव के प्रति श्रद्धा दिखाई। मंदिरों ही नहीं घरों में भी पूजा-अर्चना की गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है