Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा /हवा, पानी, पेड़-पौधे, जानवर, इंसान आदि ये सब पर्यावरण के ही तत्व हैं। पर्यावरण के बगैर किसी भी प्रकार का जीवन असंभव है। पर्यावरण से ही किसी भी देश की भौतिक परिस्थितियाँ एवं अन्य विशेषताऐं विकसित होती हैं। जिस स्थान का पर्यावरण स्वस्थ होता है वह देश उतना ही स्वस्थ एवं विकसित होता है। इसी मंशा से अंकुर कार्यक्रम योजना के अंतर्गत शासकीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम प्रभारी डॉ ललिता राय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने हेतु जनसहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान अंकुर कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 से प्रारंभ किया गया प्राकृतिक संरक्षण में वृक्षों की महत्वता को दृष्टिगत रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 19 फरवरी 2021 से प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था इसके 2 वर्ष पूर्ण होने पर आम लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने उद्देश्य से प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित का निर्देश प्राप्त हुआ था इसी को ध्यान में रखते हुए शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा में गुलमोहर के पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर प्रोफेसर हिमांशु राय श्रीवास्तव डॉ ललिताराय श्रीवास्तव डॉक्टर दीपेश पाठक डॉक्टर कृपाल विश्वकर्मा वसीम खान जगदीश नागले राजेश्वर भूतिया विनोद पाटीदार राकेश शर्मा मुकेश राठौर लोधी जी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे