Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर 20.02.2023 – दिनांक 19.02.2023 को रात्रि में फरियादी राजू जाटव निवासी हरदौल गार्डन के पास सिरोल कॉलोनी ने थाना सिरोल आकर सूचना दी थी कि ताश के खेल में हारने पर से मेरे पडोसी ने मेरे छोटे भाई के सिर में ईंट मार दी जिससे मेरे भाई की जमीन पर गिरकर मौत हो गई। उक्त सूचना पर से थाना सिरोल में अप.क्र. 48/2023 धारा 302 ताहि का पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्री मोती उर रहमान,भापुसे को उक्त हत्या के फरार आरोपी को शीघ्र पकड़ने हेतु पुलिस की टीम बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु थाना सिरोल पुलिस की टीम गठित की गई। दिनांक 20.02.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हत्या का फरार आरोपी हुरावली तिराहे से कलारी चौराहे की तरफ जाते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो बिजली घर के सामने उक्त हत्या का आरोपी खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उक्त हत्या के पकड़े गये आरोपी के सिर में चोट लगी होने से पट्टी बंधी थी, पुलिस द्वारा जब चोट के संबंध में पूछा तो आरोपी ने बताया कि मृतक पवन जाटव को ईंट मारकर भागते समय वह गिर गया था, जिससे चोट लग गई। थाना सिरोल पुलिस ने उक्त हत्या के फरार आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि दिनांक 19.02.2023 को रात्रि में फरियादी राजू जाटव निवासी हरदौल गार्डन के पास सिरोल कालोनी ने थाना सिरोल आकर सूचना दी थी कि आज दिनांक 19.02.2023 के शाम करीब 05.30 बजे मैं और मेरा छोटा भाई बंटी जाटव अपने पडोसी के साथ घर के बाहर गली में ताश खेल रहे थे। ताश के खेल में पडोसी हार गया, और इसी बात पर पडोसी ने रोड़ पर पड़ी ईंट हाथ में उठाकर चिल्लाकर बोला कि तुझे जान से मार दूंगा और ईट मेरे भाई को फेंककर मारी, जो मेरे भाई बंटी जाटव के सिर के पीछे की तरफ लगी, जिससे मेरे भाई बन्टी की जमीन पर गिरकर मौत हो गई है। उक्त सूचना पर से थाना सिरोल पर अप.क्र. 48/2023 धारा 302 ताहि, का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी की तलाश की गई।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गजेन्द्र सिंह धाकड़, उनि अनुपम मिश्रा, सउनि, रंजीत चौधरी, प्रआर. रूपसिंह रावत, असीम कृष्ण, मुकेश यादव, आर. महेश, दिलीप सिंह, मातादीन, बलराम रावत की सराहनीय भूमिका रही।