

ग्वालियर । 21.02.23 | आज दिनांक को करीब दोपहर 02:45 बजे एक लेडीज पर्स नारकोटिक्स तिराहे पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस अधिकारी सउनि0 शिव कुमार जोशी, प्र0आर बृहम्चारी, आरक्षक सत्यवीर, सैनिक
विजयराम को सड़क पर मिला जिसे ड्यूटी पर तैनात अधिकारी /कर्मचारियों के द्वारा उक्त बैग को थाना मुरार में जमा कराया तथा उक्त संबंध में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। उक्त बैग को खोलने पर देखा गया कि इसमें सोने
के जेवर करीब 08 तोला तथा चांदी के पायल एवं नगदी 310 रुपए रखे हुए थे। कुछ समय बाद रामवीर गुर्जर निवासी बिल्हटी द्वारा आकर बताया गया कि उक्त बैग उसका है जिसमें उनसे पूछताछ की गई उनके द्वारा उक्त बैग
के संबंध में सामग्री की सही जानकारी प्रदान की गई जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त बैग को तस्दीक उपरान्त महिला के पति रामबीर गुर्जर को सुपुर्द किया गया।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*