Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। 21.02.2023। दिनांक 12.02.2023 को फरियादी मेवाराम मावई निवासी मुरैना ने थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम चुराकर उसके बैंक खाते से 95 हजार रूपये निकाल लिए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बहोड़ापुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 110/23 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। बुजुर्ग के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे को थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर उक्त आरोपी की पतारसी कर शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर आरोपियों की पतारसी करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री चन्द्रभान सिंह चड़ार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक डॉ. संतोष यादव के द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। पुलिस टीम को सीसीटीव्ही फुटेज में संदिग्ध दिखे जिनकी मुखबिर तंत्र के माध्यम से पहचान कराई गई। आज दिनांक 21.02.2023 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदिग्धों में से एक संदिग्ध मोटर सायकिल से मोतीझील की तरफ जाते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताये अनुसार मोतीझील रेल्वे क्रॉसिंग के पास से उक्त संदिग्ध को मय मोटर सायकिल के पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से की गई प्रारंभिक पूछताछ में उसके द्वारा दिनांक 11.02.2023 को बहोड़ापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग का एटीएम चुराकर उसके खाते से 95 हजार रूपये निकालना स्वीकार किया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से मुरैना का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एटीएम के पास निगाह रखते हैं जब कोई बुजुर्ग या महिला अथवा जिसे एटीएम का उपयोग कराना नही आता है, उसका फायदा उठाकर उनकी मदद के बाहने से एटीएम बदल देते है या फिर चोरी कर लेते हैं, और बाद में उनके खातों से पैसे निकाल लेते हैं। पकड़े गये आरोपी द्वारा इस प्रकार की घटनाएं भिण्ड, मुरैना तथा ग्वालियर में लगभग 10 से 15 लोगों का एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसे निकालने की करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के फरार साथी की भी तलाश की जा रही है उसके पकड़े जाने के बाद इस प्रकार की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

ज्ञात हो कि दिनांक 12.02.2023 फरियादी मेवाराम मावई उम्र 70 साल निवासी ग्राम वारे का पुरा जिला मुरैना ने थाना बहोड़ापुर आकर रिपोर्ट किया कि वह दिनाक 11.02.2023 को अपने रिश्तेदार के यहा आयोजित लगुन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेहरू नगर, वहोड़ापुर ग्वालियर आया था। दिन में करीब 11.20 बजे आनंद नगर चौराहा बहोड़ापुर के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम के अंदर गया जैसे ही मैने एटीएम मशीन मे कार्ड लगाया तो पीछे से एक व्यक्ति आ गया और मेरे पीछे खड़ा हो गया और मैने रूपये निकालने के लिए एटीएम मशीन में पिन कोड डाला तो पीछे खड़ा व्यक्ति सब देख रहा था। पैसे निकाल कर मैं एटीएम से बाहर आया तो एटीएम के अन्दर मौजूद व्यक्ति भी मेरे पीछे से आ गया और मुझसे टकराते हुए तेजी से जाने लगा और वह वाहर खड़ी अपनी मोटर साईकल पर बैठ कर अपने एक अन्य साथी के साथ चला गया। मुझे शक हुआ तो मैने अपने पैसों को चेक किया तो पैसे पूरे थे, परन्तु मेरा एटीएम कार्ड नही मिला। वह व्यक्ति मेरा एटीएम कार्ड चोरी कर अपने साथी के साथ भाग गया। एटीएम ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने मेरे खाते से कुल 95000/- रूपये निकाल लिए। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 110/23 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त मशरूका:- पकड़े गए आरोपी का एक विवो कंपनी का मोबाइल, 850 रूपये नगद, दो एटीएम, आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, उनि नितिन छिल्लर, उनि पप्पू यादव, सउनि अभिलाख सिंह, प्र.आर. मदनलाल शर्मा, प्र.आर. विजेन्द्र जाट, म.प्र. आर. अंगूरी, आरक्षक गिर्राज शर्मा, रूस्तम सिंह, विजय गुर्जर, अनुवेन्द्र तोमर की सराहनीय भूमिका रही।