हरदा जिले के थाना सिराली में इससे पहले भी कई लव जिहाद जैसे मामले सामने आते रहे हैं, ऐसा ही एक अन्य मामले में , जहां क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को ग्राम बालाखेडा निवासी मोईन खां ने अगवा कर कहीं ले गया है, लड़की के पिता का कहना है कि मंगलवार सुबह 5 बजे से उनकी बेटी घर से गायब है। पुलिस कार्यवाही शून्य है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी,और उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की कार्यवाही की माँग को लेकर आज यदुवंशी समाज,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिराली पुराना बस स्टैंड के पास चक्काजाम विरोध प्रदर्शन किया जा रहा।
तो वही प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है जब तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक चक्का जाम धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी