Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*विकास यात्रा से बदलेगी जनता की जिंदगी – विधायक रघुनाथसिंह मालवीय*

किरण रांका रिपोर्टर

विकास यात्रा का उद्देश्य आमजन तक योजना का लाभ सरलता व सुगमता से पहुंचाना है – रायसिंह मेवाड़ा
आष्टा। संपूर्ण प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर होते हुए स्थानीय नगर में पहुंची, जहां कम्युनिटी हाल परिसर में विकास यात्रा संबंधी जनसभा, लोकार्पण, भूमिपूजन एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को लाभ प्रदान किए गए। नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय थे, वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिपंअध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, धारासिंह पटेल, विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी आनंदसिंह राजावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सुराना, कृपालसिंह पटाड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, नपा उपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खा, पार्षदगण डाॅ. सलीम, कमलेश जैन, आरिस अली, अनिता भट्ट, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, अंजली चैरसिया, लता मुकाती, उमेश शर्मा, मानसिंह इलाही, सुशील संचेती, लखन पाटीदार, धनरूपमल जैन विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात्् प्रधानमंत्री आवास काॅलोनी में 1 करोड़ 37 लाख रूपये से अधिक की राशि से डब्लूएमएम रोड़ का लोकार्पण किया गया। वहीं अमृत योजना 2.0 योजना के तहत 43 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले वाॅटर सप्लाई कार्य का भूमिपूजन हुआ। साथ ही काया कल्प अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डो में 3 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि उन्नयन कार्य, वार्ड 8 एवं 9 के मध्य 16 लाख 57 हजार रूपये की राशि से बनने वाले सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा सिर्फ विकास यात्रा ही नही है, बल्कि जनता की जिंदगी को बदलने का अभियान है। विकास यात्रा का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। यह केवल कर्मकांड नहीं, इससे नागरिकों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। विकास यात्रा के जरिए सरकार विकास के कामों को जन जन तक पहुंचा रही है, वहीं जहां जमीनी हालात की नब्ज टटोलकर आमजन के सामने आ रही समस्याओं का भी निदान हो रहा है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश में संत रविदास जी की जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में गांव-गांव और वार्डों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को चिन्हित किया गया था जो शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित थे। अब इस विकास यात्रा के माध्यम से वंचित परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राओं का उद्देश्य विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर और सुगमता के साथ पहुँचाना है। यात्रा के दौरान जन-प्रतिनिधि और अधिकारी गाँव-गाँव जाकर जनता के साथ सीधा संवाद कर रहे है, उनकी समस्याओं को जानकर हल भी कर रहे है। आप सभी उपस्थितजनों को जानकारी देते हुए बहुत गर्व मेहसूस हो रहा है कि नगर सरकार ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नगर की जनता को लाखों-करोड़ों रूपयों की सहायता दी है। जिनमें सर्वप्रथम आवास योजना इसके तहत वर्ष 2017 से 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना में 2264 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है, वहीं 1200 नए हितग्राहियों की डीपीआर बनाकर स्वीकृति हेतु कार्य प्रचलित है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से लोहपिटा समाज जो लोहे के औजार बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, किंतु आधुनिकता की चकाचैंद ने उन्हें अपने इस कार्य से विमुख कर दिया था, अब उन्हें प्रशिक्षण देकर अपने मूल कार्य में और बेहतर हुनर निखर सकें इसके लिए निकाय कार्य कर रही है और 241 प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। शासन की जनकल्याणकारी पेंशन योजना – पेंशन योजना के माध्यम से नगर में वृद्धजनों, परित्यक्ता बहने, मंदबुद्धि, बहुविकलांग, दिव्यांग जन सहित अन्य योजनाओं के 4 हजार 28 हितग्राहियों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के माध्यम से लगभग 3 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि से लगभग 900 हितग्राहियों को लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के माध्यम से अभी तक 266 हितग्राहियों को 1 करोड़ 66 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है, वहीं 1737 नवीन पंजीयन किए गए है, जिनमें से 1556 पंजीयनकर्ताओं को पात्र घोषित कर संबल का कार्ड भी सौंपा जा चुका है। स्व.सहायता समूह के तहत 148 महिलाओं को लाभ दिया गया है, वहीं स्वरोजगार योजना के तहत 241 हितग्राही लाभान्वित हुए है। मुख्यमंत्री लाड़ली योजना में 213 लाड़ली बालिकाओं को छात्रवृत्ति योजना से लगभग 5 लाख 50 हजार रूपये की राशि से लाभान्वित किया गया है। पीएम स्वनिधि के माध्यम से कोरोना काल में प्रभावित हुए नागरिकों को 1 करोड़ 67 लाख से अधिक की राशि से 1346 हितग्राहियों को लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 7 हजार 594, वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 1348 नागरिकों के बीमे किए जा चुके है। आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 24 हजार 458 नागरिकों के कार्ड बनाए गए है, वहीं 8 हजार 410 हितग्राहियों को राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्रा का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर और सुगमता के साथ पहुँचाना है। यात्रा के दौरान हम प्रतिनिधियों को भी अधिकारियों के साथ गाँव-गाँव एवं वार्डो की गलियों में जाकर जनता के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जानकर समाधान करना होगा, तभी इस विकास यात्रा का उद्देश्य सार्थक होगा। विकास यात्रा कार्यक्रम को मंचासीन विशेष अतिथियों द्वारा भी संबोधित किया गया।
विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान रईस खां पिता मुंशी खां को निकाय द्वारा ई-रिक्शा की चाबी सौंपी गई, वहीं स्व.सहायता समूह की महिलाओं को भी बैंक के माध्यम से ऋण राशि का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि, संबल योजना के लाभार्थियों को भी लाभ प्रदान किए गए। सभी हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने में सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत नन्हीं लाड़लियों के चरण स्पर्श कर, तिलक लगाकर व चुनरी पहनाकर स्वागत सम्मान भी किया गया। लाभ वितरण कार्यक्रम के पश्चात््् उपस्थित अतिथियों ने मौजूद नागरिकों के साथ भोजन भी किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेश राठौर ने किया तथा आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन.के. पारसनिया ने व्यक्त किया। विकास यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों के साथ ही नपा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।