पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

मध्य प्रदेश के कटनी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक सिरफिरा युवक टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की बात कह रहा है। यह वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
टीआई की गाड़ी में बम फेकने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है वह कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का रहने वाला सौरभ गुप्ता है। कोतवाली टीआई अजय सिंह ने वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।
इस मामले में कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। युवक का नाम सौरभ गुप्ता है उसके खिलाफ पहले भी एक छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। सौरभ गुप्ता युवती से एक तरफा प्यार करता है। युवती परेशान होकर अपना घर छोड़कर कहीं दूसरे स्थान पर किराए से रहने लगी है। इस मामले में युवती के बयान लिए जाएंगे। जिसमें पूछा जाएगा कि उसने युवक से बम फेकने के लिए कहा है या नहीं। पूरे मामले की जांच के बाद युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में युवक जिस लड़की की बात कर रहा

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद