Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवैध रेत परिवहन पर थाना मेहगांव की कार्यवाही , एक रेत से भरा हुआ ट्रोला जप्त नवागत थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा की कार्यवाही

*प्रेस नोट*

*अवैध रेत परिवहन पर थाना मेहगांव की कार्यवाही , एक रेत से भरा हुआ ट्रोला जप्त*

*नवागत थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा की कार्यवाही*

 

मुखबिर सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी मेहगांव श्री आर के एस राठौड़ के निर्देशन में हुई कार्यवाही

आज रात्रि में करीब दस 10.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सिंध नदी से से रेत चुराकर एक 22 चक्का ट्रोला बिना रॉयल्टी के मेहगांव की तरफ से आ रहा है जिस पर से थाना मेहगांव पुलिस द्वारा तत्परता से गोरमी रोड कन्हाई की पुलिया के पास से उक्त ट्रोला को रोका और चालक से नाम पता पूछा, 22 चक्का ट्रोला का नंबर देखा तो एमपी 07 एचबी 7609 होकर रेत से भरा हुआ था । चालक से मौके पर रॉयल्टी व अन्य दस्तावेज मांगे गए मौके पर चालक द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताया जो धारा 379,414 भादवि के तहत दंडनीय अपराध होने से मौके से रेत से भरे ट्रोला को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया तथा जप्त शुदा ट्रोला को थाना परिसर में खड़ा कर, खनिज विभाग को भी अवगत कराया गया ।

वापसी पर चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/23 धारा 379,414 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मेहगांव निरी रविन्द्र शर्मा, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा,प्रधान आर जितेंद्र कुमार आर पदम की मुख्य भूमिका रही ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754