Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर आशा, सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापनमांग न मानने पर हड़ताल करने की बात।

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी – अल्प वेतन पर नहीं कर सकते कामः आशा व सहयोगिनी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में काम कर रही है। शासन की छोटी से छोटी योजना को वे गांव गांव तक पहुंचा रही है। बदले में उन्हें काफी कम राशि मिल रही है। इसी बात से ये आक्रोशित हैं। सोमवार को पूरे जिले भर की आशा व सहयोगिनी जुटी और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला मुख्यालय पर तहसील दार को सोफा । अल्प वेतन में काम कर रही आशा एवं सहयोगियों को अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश शासन की ओर से अतिरिक्त वेतन प्रदान करते हुये न्याय किये जाने हेतु मांग की। उनका कहना था कि इतना कम वेतन में काम करना बेहद मुश्किल है।

आशवासन के बाद नहीं की वेतनवृद्धिः संगठन की जिला अध्यक्ष …….सविता चौहान .. ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की तरह काम कर रही आशा ऊषा देश में सबसे कम केवल 2000 (निश्चित प्रोत्साहन राशि में अपना परिवार चलाने के लिए विवश है। लगातार संघर्ष एवं हर स्तर पर सैकड़ों ज्ञापन दिए जाने, 24 जून 2021 को मिशन संचालक एनएचएम आशाओं को 10,000 एवं पर्यवेक्षकों को 15,000 रुपये का निश्चित वेतन देने, 5 जुलाई 2021 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा शीघ्र खुशखबरी देने एवं इसके बाद विभिन्ना मंत्रियों, विधायकों, सांसदों के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी सरकार ने आशाओं के वेतन में वृद्धि नहीं की।
मांग न माने पर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन करेंगे हड़ताल।