Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 20.02.203 को मण्डी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की लच्छू यादव के खेत में राधेश्याम बिहार कालोनी मुगीसपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई मौके पर पहुंचकर मृतक की मोटर साईकिल व कपड़े से उसके परिजन द्वारा दीपक वर्मा पिता विनोद वर्मा उम्र 22 साल निवासी हसनाबाद थाना कोतवाली सीहोर के रूप में पहचान किया सूचनाकर्ता शुभम वर्मा की सूचना पर मर्ग कायम कर प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 51/2023 धारा 302 भादवि कायम किया गया है ।

अनुसंधान कार्यवाही –

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही संजय वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम खण्डवा थाना श्यामपुर जिला सीहोर को हिरासत में लेकर योजनाबद्ध तरीके से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया गया ।

तरीका वारदात एंव उददेश्य :-

अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी संजय वर्मा को मृतक दीपक वर्मा ने 150000/- रू उधार दिये थे, उधारी के पैसे के लिये दीपक बार-बार उल्टा सीधा बोलता था इसी से परेशान होकर दीपक वर्मा को जान से मारने का आरोपी संजय ने प्लान बनाया ।

दिनांक 19.02.2023 को दीपक द्वारा पैसो के लिये फोन किया तो आरोपी ने मृतक दीपक को प्लान के मुताबिक चौपाल सागर पर मिलने का कहकर बुलाया जब दीपक चौपाल सागर आया तो दीपक पहले से ही शराब के नशे में था जिसका लाभ उठाकर आरोपी संजय वर्मा ने उसे गुमराह कर राधेश्याम विहार कालोनी मुगीसपुर के पास खाली पड़े खेत (घटना स्थल पर ले गया और शराब के नशे में होने से उसे आराम करने का कहकर खेत में लेटने को बोला जैसे ही दीपक खेत में लेट गया तो आरोपी ने प्लान के मुताबिक उसकी हत्या करने के उद्देश्य से खेत में ही पड़े पत्थर से चेहरे को कुचलकर उसकी हत्या कर दी और पूर्व में सुनियोजित तरीके से लेख की गई पत्र को कमर में लपेटे हुये कपड़े में फसा दिया और मृतक की बाइक को वही पटककर, अपनी बाइक से घर आ गया ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम (1) संजय वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा उम्र 24 साल निवासी ग्राम खण्डवा
थाना श्यामपुर जिला सीहोर

थाना प्रभारी मड़ी उनि हरिसिंह परमार, सउनि देवी प्रसाद सैनी, प्रआर भूपेन्द्र सिंह, प्र. आरक्षक सुशील साल्वे, प्रआर योगेश भावसार, आर अतुल सिंह परिहार,आर अभिषेक गोस्वामी, आर रामविलास जाट, सैनिक नीरज गुर्जर, आर फोटो अश्विन वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।