Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन में समय-समय पर विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में माह फरवरी में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन माननीय श्री अशोक गुप्ता अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव /जिला न्यायाधीश मेहगांव की अध्यक्षता मे नालसा द्वारा संचालित योजना वरिष्ठ नागरिकों को क़े लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया.

इसी तारतम्य में आज दिनांक 28.02.2023 को ग्राम मढाखेरा तहसील मेहगांव में नालसा द्वारा संचालित योजना वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में तथा विभिन्न कानूनी सलाह एवं सहायता प्रदान करने के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री ओमप्रकाश सेथिया, श्री सुरेश शर्मा, श्री ज्ञान सिंह नरवरिया, श्री देवेश शुक्ला agp, श्री प्रवीण सिकरवार adpo, श्री योगेश गर्ग adpo, श्री अशोक श्रीवास्तव श्री पंकज संथिया श्री रामहरी शर्मा, श्री दिलीप चौधरी,श्री अंगद सिंह जादौन, श्री देवेंद्र चौधरी, श्री अखिलेश श्रीवास्तव, श्री हरनारायण श्रीवास, श्री अजमेर सिंह यादव श्री संगीत श्रीवास्तव आदि अधिवक्तागण, ग्राम मढाखेरा के सरपंच श्री शिवकुमार सिंह एडवोकेट, श्री रणवीर सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम क़े समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे एवं उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदाय किया।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकजन के आस-पास के ग्रामीण जन तथा उपस्थितजन को नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया। इन नालसा द्वारा संचालित योजनाओं तथा विधिक साक्षरता शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं वरिष्ठ नागरिको को सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के साथ ही उनके भरण-पोषण व उनकी जान-माल की सुरक्षा से जुड़े कानूनी नियमों के लिए जागरूक करना है। विभिन्न प्रकार की कानूनी सलाह एवं सहायता प्रदाय की गई। उक्त शिविर में कुल 156 हितग्राही लाभान्वित हुए।