Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हिउस अध्यक्ष ने त्यौहार पूर्व तैयारियां जुटाने सौपा आवेदन
नगर मे धूमधाम से मनाया जायेगा होली का पर्व – रायसिंह मेवाड़ा

किरण रांका रिपोर्टर


आष्टा / हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार होली जिसे उत्साह व उमंग से मनाने के लिए व नगरपालिका स्तर पर उचित व्यवस्था करने की दृष्टि से विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं सीएमओ एनके पारसनिया को हिन्दूउत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट ने आवेदन सौपकर रंगोंत्सव पर्व के दौरान उचित व्यवस्था करने की मांग रखी l विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने हिउस अध्यक्ष श्री भट्ट को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर मे पांच दिवसीय होली का त्यौहार गली-गली व मौहल्लेवार समूचे नगर मे हर्षोल्लास से मनाया जाता है, सम्पूर्ण नगर मे लगभग शताधिक होलिका दहन होती है, इसके पूर्व सभी होलिका दहन स्थलों पर मिट्टी डलवाना, पूजन स्थलों पर व्यवस्थित प्रकाश की व्यवस्था करना जैसे कार्य समय के पूर्व पूर्ण कर लिए जायेंगे, वही पंचमी को निकलने वाले चल समारोह के दौरान मुख्य चौराहो पर पानी के ड्रम व टंकिया तथा जुलूस मे पानी से भरे टेंकर की भी व्यवस्था रहेगीl रंगों का महापर्व पूरे नगर मे धूमधाम से मनाया जायेगा जिसके लिए नगरपालिका की पूरी टीम तैयार है l