राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर – कुछ महीने पुर्व ही पंचायत चुनाव के दौरान संरपच के चुनाव संपन्न कराए गए थे इन चुनाव के दौरान ग्रामीण श्रेत्र के सरपंचों द्वारा भ्रष्टाचार को आधार बनाकर शिष्टाचार की कहानी बयानों के आधार पर तय की गई थी पुराने सरपंचों के और सचिवो की जुगलबंदी से भ्रष्टाचार की कहानियों पर अंकुश लगाने के सपने दिखाकर नए सरपंच सचिव सदाचार के आधार पर पंचायत का संचालन करने की काली दोहराते हुए यह दावे किए थे कि किसी सरपंच ईमानदारी से सारे कार्य सुचारू रूप से संचालित कर आएंगे और उसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को सरपंच अपनी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाल एक ईमानदार ग्रामीण सरकार की रूपरेखा तय करेंगे। कहते हैं कि भ्रष्टाचार का मुद्दा देश का सबसे भयावह सच्चाई है जिसे स्वीकार श्रेत्र का हर एक नागरिक करता है लेकिन इसे खत्म करने का जिम्मा कोई नहीं उठाता चुनाव जितना हो तो तमाम दावे किए जाते हैं लेकिन उन दावों की सच्चाई जीतने के बाद खत्म हो जाती है ऐसा ही कुछ मामला बरमंडल पंचायत का है। धार जिले की सरदारपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरमंडल जिसका भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली का कारनामा सामने आया है। 9 लाखा 50 हजार से स्वीकृत महिला बाल विकास विभाग का आंगनवाडी भवन जो की 2022/2023 में नाहरखाली मजरे बरमंडल पंचायत में स्वीकृत हुआ। जिसके निर्माण आज तक चालू नहीं हुआ और ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव द्वारा निर्माण कार्य के नाम पर 1 लाख 80 हजार का तीन अलग अलग बिलों से भुगतान किया गया। बिल नम्बर 114 जिसमें सरिया 10 mm 1200kg 65 रूपए किलो से 78000 का भुगतान । बिल नम्बर 115 सिमेंट 112 थेली 375 रुपए से 42000 रुपए का भुगतान। बिल नम्बर 116 रेत 1 गाड़ी 60000 का भुगतान किया। क्या वास्तव में यह साम्रगी खरीदी गई तो गई कहा पर जहां निमार्ण होना है वहा पर तो मात्र ईंट रखि और गड्डे खुदे बाकी तो भगवान जाने। क्या इस तरह से हो रहे भारी भष्टाचार को रोक पाएंगी सरकार या फिर होगी उचित कार्रवाई। इसी वर्ष नवंबर माह में विधानसभा चुनाव भी होना है।
ग्राम पंचायत बरमंडल संरपच सचिव की भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली को दर्शाती बरमंडल पंचायत
संरपच शंकरलाल मेड़ा – एक दो दिन में काम चालू करना है और चालु कर देंगे वहां अभी ईंट रखी है निर्माण के लिए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है