महेंद्र चौहान रिपोर्टर






1 मार्च से 7 मार्च तक होने वाले भगोरिया त्यौहार को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने झाबुआ पुलिस अधीक्षक आगम जैन शाम के समय पहुंचे पारा नगर पारा चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर द्वारा की गई पूर्व की तैयारी के बारे में बताया पुलिस अधीक्षक महोदय को गया कि गुरुवार के दिन होने वाले भगोरिया को लेकर हमने किस प्रकार की तैयारी की है। पारा चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर द्वारा मुख्य मार्गों पर बेरी गेट्स लगा दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत पारा द्वारा चूने की लाइन डालकर दुकानदारों से भी अपील की गई है कि भगोरिया उत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, नियमों का पालन करते हुए अपना व्यापार करें ताकि भगोरिया उत्सव में किसी तरीके की कोई अप्रिय घटना ना घट सके। इसके साथ ही चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर द्वारा बताया गया है कि भगोरिया उत्सव का समापन शाम को लगभग 3:00 बजे कर दिया जाएगा। पुलिस स्टाफ में पारा चौकी स्टॉप चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर एएसआई संजय शर्मा ए एस आई विपिन वर्मा प्रधान आरक्षक रईस पठान आरक्षक सुरेश बघेल आदि स्टॉप भगोरिया उत्सव में अपनी ड्यूटी निभाने के लिए तैयार है। पारा चौकी प्रभारी द्वारा यह भी जानकारी दी गई है, कि करीब 30 के लगभग अतिरिक्त बल की मांग की गई है। जिससे कि भगोरिया उत्सव की व्यवस्था को सुचारू रूप से बना कर रखा जा सके।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया