लोकेशन/ सागर
दिनांक 01/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

किसान भाइयों को दस मार्च तक अनिवार्य रूप से कराना है
समर्थन मूल्य पर चना, मसूर व सरसो के विक्रय हेतु पंजीयन कराने की अवधि में वृद्धि की गई है, जिसके अनुसार अब पूर्व उल्लेखित तीनों फसलों के लिए किसान बंधु दस मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए विभाग के उप संचालक ने बताया कि रबी वर्ष 2022-23 विपणन वर्ष 2023-24 में ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन अब दस मार्च तक कर सकेंगे। जिले के ऐेसे किसानबंधु जिनके द्वारा चना, मसूर एवं सरसो की फसल ली गई है और वे समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाह रहे है, इसके लिए पंजीयन अतिआवश्यक है। यह कार्य दस मार्च तक अनिवार्य रूप से कराने का आग्रह किया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है