लोकेशन/ सागर /दिनांक 01/03/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



सागर जिला में बनने जा रहा संत रविदास मंदिर संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज के 100 करोड़ रुपए से तैयार होने वाले मंदिर स्थल का संभागयुक्त मुकेश शुक्ला, कलेक्टर दीपक आर्य ने अधिकारियों के साथ बड़तूमा ग्राम पहुंचकर निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त मुकेश शुक्ला आज कलेक्टर दीपक आर्य के साथ बड़तूमा गांव पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 8 फरवरी को 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास मंदिर तैयार करने की घोषणा की गई थी। संभागायुक्त शुक्ला एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारके साथ निरीक्षण किया एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल जमीन का सीमांकन कराया जाए। सीमांकन के पश्चात अंकित की गई जमीन पर फेंसिंग भी की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मंदिर स्थल तक पहुंचने के लिए बड़तुमा ग्राम एवं गंभीरिया से पहुंच मार्ग बनाएं, जिससे आसानी से संत शिरोमणि रविदास मंदिर तक पहुंचा जा सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार आदर्श जैन, प्रतीक रजक भी मौजूद थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया