Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*प्रदेश की जनता को सुखद अहसास कराने वाला बजट : श्री सिकरवार*

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

गुना। भारतीय जनता पार्टी जिला गुना के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा को बजट पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के किसानो, युवाओ और महिलाओं के साथ ही हर वर्ग के हित का सर्वस्पर्शी बजट है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की आज मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जो बजट वेश किया इसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने प्रदेश की जनता को सुखद अहसास कराने वाला बजट बताया। श्री सिकरवार ने कहा कि प्रदेश के बजट सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतते हुए बजट में हर वर्ग की चिंता की गई हे। महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को लागू करने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है वह अभूतपूर्व और सराहनीय कदम है। साथ ही प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर देने, किसानो को नान डिफ़ॉल्टर श्रेणी में लाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार स्किल सेल एनीमिया मिशन में बजट का प्रावधान किया है जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
श्री सिकरवार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्षों पहले बेटियों को सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास शुरू किए थे, उनके सुखद परिणाम आज प्रदेश में बदलते लिंगानुपात के रूप में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया है, उसमें बेटियों, बहनों और समूची मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रावधान हैं। बजट में युवाओं, बुजुर्गों, किसानों, विद्यार्थियों समेत हर वर्ग के लिए प्रावधान किए गए हैं और यह बजट मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने वाला, लोगों की जिंदगी बदलने के अभियान को गति देने वाला बजट है।