*म्याना में हुआ बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 का हिंदी पेपर ,बंदी जेल से आये आरोपी ने भी किया पर्चा हल*
मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में आज कक्षा 12 का हिंदी का पेपर हुआ म्याना में दो परीक्षा सेंटर बनाये गए है जिसमे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 178 छात्र/छात्राओं में स्व 177 छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे तथा दिव्यांश पब्लिक स्कूल में 176 बच्चो में से 173 बच्चे उपस्थित रहे 03 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे आज के परीक्षा में खास बात ये रही है जिला जेल में 302 का आरोपी प्रदीप धाकड़ पुत्र पवन धाकड़ ने भी आज दिव्यांश पब्लिक स्कूल सेंटर पर परीक्षा दी मिली जानकारी अनुसार प्रदीप धाकड़ 302 का आरोपी है जिसे जिला पुलिस बंदी जेल के ए एस आई मान सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी गुना जेल में बंद था बह कक्षा 12 का छात्र है इसलिए आदेश अनुसार हम परीक्षा करवाने इसे ले कर आये है एस. पी.नाना एवं मिरदुला सक्सेना केन्द्र अध्यक्ष ने बताया कि हमारे केंद्र पर शांति पूर्वक परीक्षा चल रही है एवं किसी प्रकार का कोई नकल प्रकरण भी नही बना छात्र/छात्रा शांति पूर्वक पर्चा हल कर रहे है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है