शकील खान रिपोर्टर





दिनाक -03/03/2023
डीएससी संस्था के सावन व्यास द्वारा संस्था का परिचय एवं GIZ प्रोजेक्ट के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया ।
डीएससी संस्था से प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश रजत द्वारा FPO क्या है, और यह किसानो के लिए क्यों जरूरी हैं, इस पर चर्चा की गईं साथ ही खेती मे रासायनिक खाद व दवाई के अधिक प्रयोग के दुष्परिणाम पर भी चर्चा की गईं ।
डीएससी मनावर के एग्री एक्सपर्ट शुभम कुशवाह द्वारा सोयाबीन व कपास की फसल में खेती की तैयारी से लेकर उत्पादन लेने तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही जैविक पद्धति से कृषि कर के जोखिम कम व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस पर चर्चा की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र मनावर से वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री धारवेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से ऑयल सीड फसलों का वेल्यू एडिशन कर के किसान अपनी आय बड़ा सकते हैं।
डीएससी मनावर महेश कोटे द्वारा बताया गया कि सरकार किसानों की मदद करने के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित कर रही है l उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की स्थानीय आपदाओं से किसानो को होने वाले जोखिम को कम करना व उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे किसान प्रेरित होकर नई नई तकनीक का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित हो सके l
कार्यक्रम मे 25 गांवो के 55 से अधिक किसानो एवं डीएससी संस्था के कार्यकर्ता द्वारा सहभागिता की गई। एवं सभी का आभार सोनू पाटीदार और ज्योति मुलेवा द्वारा किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है