पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



■ आगामी 9 मार्च की शाम बारडोली कटनी के लिए ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रही है। युग कवि, काव्य जगत के सिरमौर डॉ कुमार विश्वास का सानिध्य हम सबको मिलने जा रहा है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए सम्माननीय अधिकारियों, समाजसेवियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों और प्रबुद्ध नागरिकों सहित हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित करने का सिलसिला आज से शुरू हो गया। आज आयोजन समिति के सदस्यों ने कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया से मुलाकात कर उन्हें काव्य समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान अधिकारियों से विशाल आयोजन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप